1
Delhi Politics : अरविंद केजरीवाल पर चारों तरफ से निशाना साधा जा रहा है. राघव चड्ढा के बाद बीजेपी ने एक बार शीश महल का मुद्दा उठा दिया है और उन्होंने नए घर की तस्वीरें साझा करके केजरीवाल को रहमान डकैत बताया.
दिल्ली की राजनीति: राघव चड्ढा के साथ सात सांसदों के पाला पटलने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरे मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. बीजेपी ने केजरीवाल और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना धुरंधर फिल्म के ‘रहमान डकैत’ से की है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के बाद तीसरा शीशमहल पंजाब में बनवा लिया है. इसके अलावा वर्मा ने यह भी कहा कि अन्ना आंदोलन, महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह की छवि का इस्तेमाल करते हुए सत्ता में आई AAP आज अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है.
प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की हार के बाद वह पंजाब में चले गए और उन्होंने वहां की सुविधा को भोगना शुरू कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अब मुश्किलें काफी बढ़ती जा रही हैं क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास को अपना अड्डा बना लिया है.

केजरीवाल ने किया मान घर पर कब्जा
बीजेपी के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली से चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह ने कब्जा कर लिया. अब केजरीवाल ने वहां पर तीसरा शीशमहल तैयार किया है.

लोधी स्टेट में शिफ्ट होने पर खड़े किए सवाल
प्रवेश ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लंबे समय से बंगले की तलाश में थे और हाल ही में 95 लोधी स्टेट पर शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने कहा कि उस महल की तस्वीरें देखकर वह हैरान हो गए हैं और यह पार्टी राजनीति से बिल्कुल अलग है. इसके अलावा बीजेपी नेता ने नए घर की तस्वीरें शेयर करते हुए हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि यह सरकारी घर है लेकिन यहां पर खर्च सरकारी नहीं है.
इसके अलावा प्रवेश वर्मा ने याद दिलाया कि इससे पहले शीशमहल की तस्वीरें जब जारी की गई थीं तब केजरीवाल ने दावा किया था कि सजावट का फैसला PWD के चीफ इंजीनियर का था. साथ ही उन्हें इस खर्च के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था. वर्मा ने कहा कि लेकिन अब वह अपने इस नए घर के बारे में इस तरह का दावा नहीं कर सकते हैं और आप भी इस घर की सजावट देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- इस्लामाबाद बना कैदखाना! ईरान-US बातचीत के चलते अस्पताल-स्कूल बंद, ट्रंप की ‘हां’ का इंतजार
समाचार स्रोत: पीटीआई
