Home Latest News & Updates RCB vs GT:RCB की जीत के बाद कोहली ने की पडिक्कल की तारीफ

RCB vs GT:RCB की जीत के बाद कोहली ने की पडिक्कल की तारीफ

by Live India
Kohli Praises Padikkal RCB Victory

9

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत में विराट कोहली ने अहम रोल निभाया. दूसरी तरफ देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसकी तारीफ खुद किंग कोहली ने भी की.

25 अप्रैल 2026

आरसीबी बनाम जीटी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु के एम चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की और इस जीत के सबसे बड़े नायक विराट कोहली रहे. इस मैच में कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच शानदार साझेदारी रही और यही वजह रही कि जीटी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की.

प्लेयर ऑफ मैच बने विराट कोहली

गुजरात टाइटंस के खिलाफ किंग कोहली ने 44 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और चार छक्के भी मारे. इस दौरान रन मशीन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 115 रनों की अहम साझेदारी की. पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए. साथ ही विराट कोहली को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ मैच के लिए चुना गया.

कोहली के बाद पडिक्कल ने जीता दिल

जीटी के खिलाफ मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा कि हमको शुरुआत से ही हालात का अंदाजा लगाना चाहिए था. हम बस एक साझेदारी की इंतजार कर रहे थे और हम इसके लिए लगातार कोशिश भी कर रहे थे. पडिक्कल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और उनकी पारी भी काफी महत्वपूर्ण रही. साथ ही कोहली ने यह भी कहा कि पडिक्कल ने इस सीजन में ऐसा कारनामा दूसरी बार करके दिखाया है और ऐसा खिलाड़ी बहुत कम कर पाते हैं. इसके अलावा कोहली ने बताया कि हम गेम में बने रहने के लिए खेल रहे थे और पडिक्कल ने वो काम करके दिखाया.

कोहली ने की गेंदबाजों की तारीफ

आरसीबी के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया है. साथ ही स्पिनर्स ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और जब आप स्थिति को समझ लेते हैं तो मैच में वापसी भी कर लेते हैं. वहीं, हमारे पास बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजों को काफी परेशान कर सकते हैं. हमारे पास क्रुणाल हैं जिन्हें क्रिकेट की अच्छी समझ है और मैदान पर उनकी गेंदबाजी भी देखी जा सकती है. हमारी टीम में गहराई और कॉन्फिडेंस हैं. हम यहां खेलकर खुश थे और यह क्रिकेट के लिहाज काफी बेहतरीन जगह है.

रजत पाटीदार ने भी की तारीफ

वहीं, टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हमें इस मैच से काफी सबक मिले हैं. भुवनेश्वर और हेजलवुड में अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद उनकी लेंथ को बाकी बचे गेंदबाजों ने भी फॉलो किया. साथ ही हमें यह पता था कि 200 के आसपास स्कोर चेज करने में हमें आसानी होगी. आखिरी तीन ओवर में हमें लगा कि हमारा क्रिकेट सही था. दूसरी तरफ विराट कोहली और पडिक्कल का प्रदर्शन शानदार रहा. मुझे उनकी बल्लेबाजी में देखने में काफी आनंद आता है और वह मैच का रुख बदलने में भी देरी नहीं लगाते हैं. इसके अलावा हमने मैच के बीच कुछ विकेट जरूर गंवाए थे और इससे हमें सीखने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने ऐसे मनाया 53वां जन्मदिन, उनकी मौजूदगी से लोग हुए खुश; खास मौके पर देखें उनके रिकॉर्ड

Related Articles