Home News CM Yogi Singapore Visit : सिंगापुर पहुंचे CM योगी

CM Yogi Singapore Visit : सिंगापुर पहुंचे CM योगी

by Live India
CM Yogi Singapore Visit : सिंगापुर पहुंचे CM योगी

CM Yogi Singapore Visit : मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे से अवगत कराया. साथ ही मूह को डेटा सेंटर स्थापना के लिए लखनऊ आने का आमंत्रण दिया.

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन यूपी सरकार को बड़ी सफलता मिली है. यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप (USG) ने प्रदेश में कुल 6,650 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर साइन किए हैं. ये निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में होंगे. इन तीनों परियोजनाओं से 20 हजार से अधिक रोजगार भी सृजित होंगे.

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे से अवगत कराया. समूह को डेटा सेंटर स्थापना के लिए लखनऊ आने का आमंत्रण दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. सिंगापुर दौरे के पहले दिन हुए ये तीन MoU प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, शहरी विकास को नई दिशा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माने जा रहे हैं.

इन सेक्टर्स में हुए एमओयू साइन

अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट

पहली परियोजना के तहत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट के करीब 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित टाउनशिप विकसित की जाएगी. इस परियोजना में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और इसके धरातल पर उतरने के साथ ही लगभग 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. इस परियोजना को 2027 में शुरू किए जाने की योजना है. यह परियोजना जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्र को नई पहचान देगी.

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर लॉजिस्टिक्स पार्क

दूसरी परियोजना कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ भूमि में लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास से संबंधित है. इस परियोजना में 650 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 7,500 रोजगार सृजित होने का अनुमान है. इसको भी 2027 में शुरू किए जाने की योजना है. यह लॉजिस्टिक्स पार्क प्रदेश की औद्योगिक और निर्यात गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

नोएडा/ग्रेटर नोएडा में हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क

तीसरी परियोजना के तहत नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि पर 40 मेगावाट IT पावर क्षमता वाला हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जाएगा. इस परियोजना में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा और लगभग 1,500 लोगों को रोजगार मिलेगा. MoU के अनुसार प्रोजेक्ट को वर्ष 2028 में शुरू करने की योजना है. यह निवेश उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

यह भी पढ़ें- JNU कैंपस में चले पत्थर-लाठी-डंडे, आधी रात को भिड़े लेफ्ट और ABVP छात्र, कुलपति से जुड़ा है पूरा मामला

Related Articles