Home Top News Noida Workers Protest नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

Noida Workers Protest नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

by Live India
Noida Workers Protest नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

10

Noida Workers Protest: ग्रेटर नोएडा में फेज 2 में मदरसन कंपनी के कर्मचारी उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस पर पथराव किया है और गाड़ियों में आग लगा दी है.

13 अप्रैल, 2026

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में फेज 2 में कंपनी के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मदरसन कंपनी के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उग्र रूप ले चुका है. कर्मचारियों ने सड़क पर तोड़-फोड़ और आगजनी की है. कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव किया. इसके बाद उन्होंने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और फिर पुलिस की गाड़ी पलट दी। यह प्रदर्शन पिछले तीन-चार दिनों से चल रहा है, लेकिन सोमवार को यह ज्यादा उग्र हो गया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. स्थिति अभी तनावपूर्ण है. आसपास के इलाकों में भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है.

अपडेट जारी—————–

यह भी पढ़ें- MP से महाराष्ट्र ले जा रहे 163 नाबालिगों को RPF ने बचाया, 8 गिरफ्तार; ऐसे किया भंडाफोड़
समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles