3
Tarique Rahman: बांग्लादेश में नई सुबह हो चुकी है. इस बार तारिक रहमान के सिर जीत का सहरा सजा है. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक रहमान को बधाई संदेश भेजा है.
13 फरवरी, 2026
बांग्लादेश में लोकतंत्र का नया सवेरा हो चुका है और इस बार जीत का परचम लहराया है तारिक रहमान की अबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने. शुक्रवार को आए चुनावी नतीजों ने ये क्लियर कर दिया कि वहां की जनता बदलाव के मूड में थी. इस शानदार जीत के बाद सरहद के इस पार से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गर्मजोशी के साथ बधाई संदेश भेजा है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारिक रहमान को टैग करते हुए लिखा कि संसदीय चुनावों में बीएनपी को मिली ये निर्णायक जीत आपकी लीडरशिप पर वहां की जनता के अटूट भरोसे को दर्शाती है. पीएम मोदी का ये संदेश सिर्फ एक फॉर्मल मैसे नहीं है, बल्कि एक पड़ोसी होने के नाते फ्यूचर की दोस्ती की तरफ बढ़ाया गया एक मजबूत कदम भी है.
बांग्लादेश के साथ भारत
पीएम मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत हमेशा एक लोकतांत्रिक और प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने ये भी कहा कि वो दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने और विकास के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तारिक रहमान के साथ मिलकर काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ेंःब्राजील के राष्ट्रपति का 18 फरवरी से भारत दौराः AI शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय व्यापार पर जोर
मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं।
यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेश के लोगों के भरोसे को दर्शाती है।
भारत लोकतांत्रिक व्यवस्था के समर्थन में खड़ा रहेगा…
— Narendra Modi (@narendramodi) 13 फ़रवरी 2026
हसीना की विदाई
वैसे, बांग्लादेश में हुए ये चुनाव बांग्लादेश के लिए बहुत ही खास थे. साल 2024 के छात्र आंदोलन के बाद, जिसने शेख हसीना सरकार की विदाई तय की थी, ये देश में पहली बार हुए आम चुनाव थे. चुनाव के रिजल्ट से क्लियर हो गया है कि जनता ने बीएनपी पर अपना पूरा प्यार लुटाया है. बांग्लादेश की सत्ता की चाबी अब पूरी तरह से तारिक रहमान के हाथों में है.
भारते के साथ रिश्ते
भारत के लिए बांग्लादेश के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना काफी जरूरी है. फिर चाहे बात बिजनेस की हो या सिक्योरिटी की. वहीं, पीएम मोदी के इस पोस्ट ने ये साफ कर दिया है कि भारत अपने पड़ोसी देश में स्थिरता और तरक्की देखना चाहता है. अब देखना ये होगा कि नई सरकार के साथ भारत की ये दोस्ती आने वाले टाइम में कौन सी नई ऊंचाइयो को छूती है.
समाचार स्रोत: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई)
