Home मनोरंजन छुट्टियों पर जाने से पहले जरूर देखें ये 16 Holiday Films

छुट्टियों पर जाने से पहले जरूर देखें ये 16 Holiday Films

by Live India
छुट्टियों पर जाने से पहले जरूर देखें ये 16 Holiday Films

10

Holiday Films: गर्मी अपने पूरे रंग दिखा रही है. बाहर का टेंपरेचर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में हर किसी के मन में बस एक ही ख्याल आ रहा है, कहीं घूमने निकल जाया जाए. बीच पर दोस्तों के साथ ठंडी ड्रिंक, भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल, यही तो असली समर वेकेशन वाली फील है. लेकिन अगर आपकी छुट्टियां अभी शुरू नहीं हुई हैं और आप फिलहाल घर या ऑफिस में फंसे हुए हैं, तो कुछ शानदार फिल्में आपका मूड बिल्कुल वेकेशन जैसा बना सकती हैं. खास बात है कि ये फिल्में सिर्फ ट्रैवल वाइब्स ही नहीं देतीं, बल्कि दोस्ती, जिंदगी और खुद को समझने का खूबसूरत एहसास भी कराती हैं. इन फिल्मों की सबसे खास बात ये है कि इनमें सिर्फ अच्छी कहानी नहीं दिखती, बल्कि ये आपको कुछ देर के लिए दूसरी दुनिया में ले जाती हैं. तो अगर आपकी छुट्टियां अभी दूर हैं, तब तक इन फिल्मों के साथ अपना वेकेशन मूड ऑन कर लीजिए.

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

सबसे पहले बात करते हैं ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की. साल 2011 में रिलीज़ हुई ये फिल्म आज भी हर ट्रैवल लवर की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. फिल्म में तीन दोस्त स्पेन में बैचलर ट्रिप पर निकलते हैं. रोड ट्रिप, एडवेंचर स्पोर्ट्स, खूबसूरत बीच और दिल छू लेने वाली सीन्स इस फिल्म को और खास बना देते हैं. ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की दोस्ती इतनी रियल लगती है कि फिल्म खत्म होते-होते आपका भी मन दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने का करने लगता है.

दिल चाहता है

अगर दोस्तों और ट्रैवल पर बनी आइकॉनिक फिल्मों की बात हो और ‘दिल चाहता है’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना स्टारर ये फिल्म आज भी उतनी ही फ्रेश लगती है जितनी रिलीज के टाइम थी. मुंबई से गोवा और फिर सिडनी तक का सफर, दोस्ती के उतार-चढ़ाव और जिंदगी को लेकर अलग-अलग सोच वाली ये फिल्म हर यंगस्टर को खुद से जोड़ लेती है. खासतौर पर गोवा वाले सीन्स आज भी लोगों को ट्रैवल गोल्स देते हैं. साल 2001 में रिलीज़ हुई इस फिल्म से फरहान अख्तर ने डायरेक्शन की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था.

बैंग बैंग

अगर आप छुट्टियों के साथ थोड़ा ग्लैमर और एक्शन भी चाहते हैं, तो ‘बैंग बैंग’ आपके लिए परफेक् फिल्म है. ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की ये फिल्म पूरी तरह स्टाइल, एडवेंचर और फॉरेन लोकेशन्स से भरी हुई है. बीच, यॉट, यूरोप की खूबसूरत गलियां और लगातार चलता एक्शन इसे पूरी तरह एंटरटेनिंग फिल्म बनाते हैं. ये उन फिल्मों में से है जिन्हें देखकर बस दिमाग रिलैक्स करना होता है.

24 साल बाद भी Cannes की क्वीन बनी हुई हैं Aishwarya Rai, सिर्फ खूबसूरती है वजह या कुछ और मैजिक?

रंग दे बसंती

‘रंग दे बसंती’ इस लिस्ट में थोड़ी अलग जरूर लग सकती है, लेकिन इसकी यूथफुल एनर्जी इसे खास बनाती है. दोस्तों का मस्तीभरा ग्रुप, खुले मैदान, कॉलेज लाइफ और शानदार म्यूजिक फिल्म को बहुत दिलचस्प बनाते हैं. आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और कुणाल कपूर स्टारर इस फिल्म की कहानी आगे चलकर सीरियस भी हो जाती है. लेकिन फिल्म लाइफ, दोस्ती और चेंज की पावर को खूबसूरती से दिखाती है.

बिफोर सनराइज

अगर आप बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड कंटेंट की तलाश में हैं, तो आपके लिए बिफोर सनराइज’ सही रहेगी. यानी अगर आप रोमांटिक मूड में हैं, तो इसे जरूर देखें. ये फिल्म एक अमेरिकी लड़के और फ्रेंच लड़की की कहानी है ट्रिप के दौरान मिलते हैं. दोनों, वियना में एक साथ 24 घंटे बिताते हैं. बिना ज्यादा ड्रामा के सिर्फ बातचीत और खूबसूरत शहर के बीच बनी ये फिल्म आपको प्यार और ट्रैवल दोनों की अलग फीलिंग देगी. फिल्म खत्म होने तक आपका मन कहीं तो घूमने का जरूर करेगा.

आउट ऑफ अफ्रीका

ट्रेवल लवर्स के लिए बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में हॉलीवुड की ‘आउट ऑफ अफ्रीका’ का नाम भी शामिल है. साल 1985 में रिलीज हुई ये फिल्म अफ्रीका की खूबसूरती को इतने शानदार तरीके से दिखाती है कि हर फ्रेम किसी पोस्टकार्ड जैसा लगता है. 41 साल पहले रिलीज़ हुई ये फिल्म फेमस राइटर इसाक डाइनेसन की बायोग्राफी पर बेस्ड है. मेरिल स्ट्रीप और रॉबर्ट रेडफोर्ड की केमिस्ट्री फिल्म को और खास बना देती है. बड़े-बड़े घास के मैदान, जंगल, पहाड़ और ग्रेट रिफ्ट वैली के खूबसूरत सीन इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. अगर आपको नेचर और क्लासिक रोमांस पसंद है, तो ये फिल्म आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगी.

कॉल मी बाय योर नेम

अगर आपको गर्मी के मौसम में गर्मी का एहसान करना हो, तो ‘कॉल मी बाय योर नेम’ फिल्म के साथ इटली की गर्मी को फील कर सकते हैं. साल 2017 में रिलीज़ हुई ये फिल्म नॉर्थ इटली के पीसफुल और खूबसूरत गांवों में शूट की गई है. फिल्म की कहानी एक समर रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है. लेकिन इसकी असली जान फिल्म की खूबसूरत लोकेशन्स और सुकून है. पुराने टाइम की हवेलियां, ग्रीन गार्डन, साइकिल राइड्स और इटालियन समर की खूबसूरत फीलिंग इस फिल्म को बहुत खास बना देती है. ये फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि लाइफ के खूबसूरत पलों को फील करने और उन्हें हमेशा के लिए संभालने का शानदार एक्सपीरियंस है.

Ranveer Singh पर FWICE का बड़ा एक्शन! Don 3 छोड़ना पड़ा भारी, अब आने वाली फिल्मों पर मंडराया संकट!

ऑलमोस्ट फेमस

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें म्यूजिक, रोड ट्रिप और दोस्ती वाली फिल्में देखना पसंद हैं, तो ‘ऑलमोस्ट फेमस’ आपको जरूर देखनी चाहिए. आप इस फिल्म को अपने दोस्तों के साथ और ज्यादा एंजॉय करेंगे. ये फिल्म 70 के दशक के रॉक म्यूजिक कल्चर पर बेस्ड है. कहानी एक यंग रिपोर्टर की है जो एक रॉक बैंड के साथ टूर पर निकलता है. सफर के बीच वो म्यूजिक की चमचमाती दुनिया, रिलेशनशिप और रीयल लाइफ को करीब से देखता है. फिल्म में म्यूजिक, इमोशंस और हल्की-फुल्की कॉमेडी का ऐसा बेहतरीन कॉम्बिनेशन है कि, आज इसके बाद रोड ट्रिप की प्लानिंग जरूर करने लगेंगे.

कहीं

द फ्लोरिडा प्रोजेक्ट

साल 2017 में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म ‘द फ्लोरिडा प्रोजेक्ट’ भी इस लिस्ट का हिस्सा है. ये एक ऐसी फिल्म है जो कलर्स और इमोशन्स से भरी हुई है. इसकी कहानी फ्लोरिडा के एक छोटे इलाके में रहने वाली मां और उसकी छोटी बेटी की है. फिल्म गरीबी और स्ट्रगल की कहानी जरूर दिखाती है, लेकिन इसे इतने शानदार और खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है कि ऑडियन्स हर सीन से खुद को जुड़ा हुआ फील करती है. ये फिल्म आपको जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों की अहमियत समझाती है, यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत भी है.

विलेज रॉकस्टार्स

इंडियन फिल्मों की बात करें तो ‘विलेज रॉकस्टार्स’ भी काफी ज्यादा खास फिल्म है. साल 2017 में रिलीज़ हुई ये फिल्म असम की ग्रीनरी और गांव की सिंपल लाइफ को खूबसूरती से दिखाती है. इसकी कहानी एक छोटी लड़की की है जो अपना रॉक बैंड बनाना चाहती है. फिल्म में गांव की लाइफ, नेचर और बचपन की मासूमियत को वाकई में बड़े शानदार तरीके से दिखाया गया है. इस फिल्म को देखने के बाद आपका मन कुछ देर के लिए बिल्कुल शांत हो जाता है.

समुद्र तट

हॉलीवुड की ‘द बीच’ भी वेकेशन मूड वाली सबसे पॉपुलर मूवीज़ में गिनी जाती है. सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर ये फिल्म थाईलैंड के खूबसूरत बीच पर बेस्ड है. फिल्म की शुरुआत किसी ड्रीम डेस्टिनेशन की तरह लगती है. वो जगह जहां लोग अपनी सारी प्रोब्लम्स और जिम्मेदारियों से दूर सिर्फ जिंदगी का मजा लेना चाहते हैं. हालांकि, जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, कहानी थोड़ी सीरियस भी हो जाती है. लेकिन फिल्म के शानदार बीच लोकेशन्स इसे यादगार बना देते हैं.

इस शुक्रवार OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, कॉमेडी से लेकर स्पेस ड्रामा तक सबकुछ है लिस्ट में

गहराइयां

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर ‘गहराइयां’ भी इस लिस्ट का हिस्सा है. ये भी समर फिल्मों की लिस्ट में अपनी खास जगह रखती है. फिल्म की कहानी रिश्तों, प्यार और धोखे पर बेस्ड है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका विजुअल ट्रीटमेंट है. समंदर के किनारे बने खूबसूरत घर, यॉट्स और बीच लोकेशन्स फिल्म को बहुत स्टाइलिश बना देते हैं. ये फिल्म मॉडर्न रिश्तों की कॉम्प्लिकेशन को बड़े दिलचस्प तरीके से दिखाती है.

स्टैंड बाय मी

‘स्टैंड बाय मी’ एक ऐसी फिल्म है जो दोस्ती के दिनों और बचपन की यादों को ताजा कर देती है. चार दोस्त गर्मियों की छुट्टियों में एक टूर पर निकलते हैं. इसी दौरान वो जिंदगी को नए नजरिए से समझते हैं. फिल्म काफी सिंपल है लेकिन इसकी कहानी दिल को छू जाती है. ये फिल्म याद दिलाती है कि जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल अक्सर दोस्तों के साथ बिताए गए छोटे-छोटे लम्हों में छिपे होते हैं.

ए बिगर स्प्लैश

इटली के खूबसूरत आइलैंड पर शूट हुई फिल्म ‘ए बिगर स्प्लैश’ भी शानदार वेकेशन मूवी है. फिल्म में रिलेशनशिप, पुराने प्यार और स्ट्रेस को बड़े स्टाइलिश तरीके से दिखाया गया है. समंदर, धूप और इटली की शानदार लोकेशन्स इसे देखने लायक बनाती हैं. इन सबके अलावा ‘स्प्रिंग ब्रेकर्स’ पूरी तरह यंग एनर्जी से भरी फिल्म है. फ्लोरिडा में छुट्टियां मनाने गई 4 लड़कियों की लाइफ पर बनी ये फिल्म भी आप देख सकते हैं. इसकी कहानी धीरे-धीरे क्राइम और ड्रामा में बदल जाती है. फिल्म के विजुअल्स और म्यूजिक इसे अलग बनाते हैं. इन सब फिल्मों की सबसे खास बात ये है कि ये सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि आपको कुछ देर के लिए अपनी दुनिया में ले जाती हैं. ऐसे में अगर इस समर आपकी छुट्टियां अभी दूर हैं, तो इन फिल्मों के जरिए आप घर बैठे ट्रैवल, रोमांस, दोस्ती और एडवेंचर का मजा जरूर ले सकते हैं. कई बार एक अच्छी फिल्म भी बड़ा सुकून दे जाती है.

Eid Playlist के लिए बेस्ट हैं Bollywood के 6 गाने, बना देंगे त्योहार को और खास

Related Articles