Home Top News जर्मनी में देर रात रेल सेवाएं ठप

जर्मनी में देर रात रेल सेवाएं ठप

by Live India
जर्मनी में देर रात रेल सेवाएं ठप

4

जर्मनी की ट्रेनें रोकी गईं: जर्मनी जो यूरोप में स्थित विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, इसके यहां करीब दो घंटे के लिए पूरे देश भर में ट्रेनें रोक दी गईं. देश की रेल सेवा में आई इस परेशानी से जर्मनी भर में हजारों की संख्या में लोग व यात्री प्रभावित हुए. यह मामला मंगलवार देर रात का है.

जी हां, न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी की रेलवे सिस्टम को मंगलवार देर रात सभी ट्रेनों को रोकना पड़ा, जिससे देश भर में यात्री फंसे रह गए. यात्रा करने की इच्छा रखने वाले लोग कुछ स्टेशन सूचना काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े थे, क्योंकि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि उन्हें अपने डेस्टिनेशन तक कैसे पहुंचना है.

रेलवे रेडियो संचार सिस्टम में खराबी

बताया गया कि जर्मनी की रेल सेवा के रेलवे रेडियो संचार सिस्टम (GSM-R) में आई खराबी की वजह से पूरे देश भर में ट्रेनों को मंगलवार देर रात रोकना पड़ा.

जर्मनी की प्रमुख राष्ट्रीय रेलवे संचालक कंपनी, डॉयचे बान ने कहा कि जीएसएम-आर डिजिटल संचार प्रणाली (Global System for Mobile Communications-Railway) में देशव्यापी समस्या के कारण सभी ट्रेनों को स्टेशनों पर रोक दिया गया है. इस सिस्टम का उपयोग रेलवे नेटवर्क पर आंतरिक संचार (Internal Communication) के लिए किया जाता है.

डॉयचे बान ने समस्या की घोषणा के डेढ़ घंटे बाद आधी रात को एक बयान में कहा कि समस्या का कारण पता चल गया है, लेकिन यह नहीं बताया कि वह क्या था. उसने कहा कि तकनीशियन “समाधान के लिए गहनता से काम कर रहे हैं.”

कंपनी ने कहा कि वह यात्रियों को टैक्सी और होटल वाउचर देगी और जहां संभव होगा, यात्रियों के बैठने के लिए स्टेशनों पर ट्रेनें उपलब्ध कराएगी. कंपनी ने यात्रियों को हुई इस परेशानी के लिए माफी मांगी है.

करीब दो घंटे बाद ट्रेनों का संचालन

बिजली गुल होने की सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद, नेटवर्क के कम से कम कुछ हिस्सों पर ट्रेनें फिर से चलने लगीं. राजधानी बर्लिन के कम्यूटर नेटवर्क ने कहा कि ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन देरी और रद्द होने की संभावना बनी हुई है.

पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के कुछ हिस्सों में क्षेत्रीय ट्रेनें चलाने वाली डीबी रेगियो मिट्टे ने भी कहा कि उसने सेवा फिर से शुरू कर दी है, लेकिन बुधवार सुबह कम से कम 6 बजे तक देरी और रद्द होने की संभावना बनी हुई है.

क्या है GSM-R?

ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस-रेलवे (GSM-R) की बात करें तो यह रेलवे के संचालन के लिए आवश्यक ध्वनि (Voice) और डेटा सेवाएं प्रदान करता है. इससे ट्रेन चालकों और नियंत्रण केंद्रों के बीच कम्युनिकेशंस (बातचीत) भी शामिल है. यूरोपीय संघ की रेलवे एजेंसी के अनुसार, इसे 2000 से पूरे यूरोप में रेलवे संचालन के लिए एक सामान्य मानक के रूप में लागू किया गया है.

क्यों हैं नेतन्याहू ईरान-अमेरिका समझौते से परेशान? बताए ये बड़े कारण; आप भी हो जाएंगे हैरान!

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles