3
Rohit Sharma Video Viral : मैदान पर छक्के मारने के दौरान रोहित शर्मा के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार उनका वीडियो अलग वजह से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह भावुक होते हुए भी दिख रहे हैं.
28 दिसंबर 2025
रोहित शर्मा का वीडियो वायरल: हिट मैन के नाम से पहचान बनाने वाले रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर टाइमिंग से छक्के लगाते हैं और इससे हर कोई वाकिफ भी होगा. साथ ही जब वह विरोधी टीम के खिलाफ मैदान पर टिक जाते हैं तो गेंदबाजों पानी पिला देते हैं. वनडे फॉर्मेट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम ही है. वह अगर मैदान पर काफी एग्रेशिव होते हैं तो उसके बाद उतने ही नरम रहते हैं. इन दिनों का उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिनमें उनकी आंखों से आंसू छलक उठे हैं. इस वीडियो में उनके साथ देश की कई बड़ी हस्तियां भी बैठी हैं और वह अपने आंसुओं को छिपाते हुए भी नजर आ रहे हैं.
बेटी समायरा के स्कूल में छलके थे आंसू
मामला यह है कि रोहित शर्मा का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह उनकी बेटी समायरा के स्कूल का है. समायरा के स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया था, जहां पर देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों…’ को सुनने के बाद हिटमैन भावुक हो गए. वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि वह इस गाने को सुनने के दौरान वह अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं और फिर उनको पोछने लग जाते हैं. हालांकि, रोहित शर्मा ने यहां पर खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह किसी भी तरह कैमरे मैन की नजर से नहीं बच पाए.
सैमी वार्षिक दिवस पर एक छोटी बच्ची द्वारा गाए ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत सुनकर भावुक..
रोहित शर्मा की आंखों में आंसू आ गए 🇮🇳 ❤️
सच्चे भारतीय की पहचान ..गर्व हे रोहित पर 🙌 pic.twitter.com/97wfmabDxC
– अमरेंद्र बाहुबली 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) 26 दिसंबर 2025
अंबानी जोड़ा भी रहा मौजूद
वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा के अलावा वहां पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिस स्कूल का है वह ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ के नाम से बना है. यही वजह है कि स्कूल के एनुअल फंक्शन में अंबानी जोड़ा भी मौजूदा था. वहीं, वायरल वीडियो होने के बाद रोहित शर्मा की लोग तारीफ कर रहे हैं. साथ ही लोगों ने कहा कि देश के लिए खेलने वाले लोगों की आंख में आंसू आना स्वाभाविक है. वहीं, एक यूजर्स ने लिखा कि यह एक ऐसा गीत है जिसे सुनने के बाद हर देश भक्त का भावुक हो जाना आम है.
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
रोहित शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस की कमेंट बॉक्स में बाढ़ सी आ गई. बता दें कि रोहित शर्मा ने क्रिकेट के दो फॉर्मेट टेस्ट और टी-20 से संन्यास लेने के बाद अपने फैमिली को समय दे रहे हैं. हालांकि, वह अभी भी वनडे फॉर्मट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और अंतिम मुकाबले में विराट कोहली के साथ शानदार पार्टनरशिप करके भारतीय टीम को निर्णायक मैच में जीतने दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
