Home News राघव चड्ढा समेत सभी 7 सांसदों को मिली मान्यता

राघव चड्ढा समेत सभी 7 सांसदों को मिली मान्यता

by Live India
राघव चड्ढा समेत सभी 7 सांसदों को मिली मान्यता

Raghav Chadha: राघव चड्ढा समेत बीजेपी में शामिल होने वाले सभी सांत सांसदों को राज्यसभा से मान्यता मिल गई है. अब वे आम आदमी पार्टी की लिस्ट से हटकर बीजेपी के सांसद बन गए हैं.

27 अप्रैल, 2027

राज्यसभा चेयरमैन सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के सात MPs के BJP में विलय को औपचारिक मान लिया, जिससे राज्यसभा में अरविंद केजरीवाल की पार्टी के सांसद कम होकर तीन रह गए. इस बदलाव के बाद, राज्यसभा में BJP के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है. राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता वे सात सांसद हैं, जिन्होंने बीजेपी में विलय किया है. राज्यसभा की वेबसाइट अब दिखाती है कि सातों सासंद अब बीजेपी के सदस्यों की लिस्ट का हिस्सा हैं.

आप को झटका

सूत्रों ने बताया कि सभी सात सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा चेयरमैन से मर्जर के बाद उन्हें BJP सांसद मानने की अर्जी दी थी और उसे मान लिया गया है. वहीं AAP ने रविवार को RS चेयरमैन के सामने एक अर्जी दी थी जिसमें उन सात सांसदों की मान्यता खत्म करने की मांग की गई थी, जिन्होंने पार्टी बदल ली है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब सभी बागी सांसदों को मान्यता मिलने से आम आदमी पार्टी को झटका लगा है.

बता दें, पिछले शुक्रवार को राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता ने AAP को छोड़कर BJP में मर्जर का ऐलान कर दिया और आरोप लगाया कि केजरीवाल की पार्टी अपने उसूलों, वैल्यूज और कोर मोरल्स से भटक गई है.

यह भी पढ़ें- बंगाल में चुनाव के बीच NIA की एंट्री, कोलकाता में TMC वर्कर के घर 79 बम मिलने से हड़कंप

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles