5
बिहार छात्र विरोध: नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर के अलाव देश के कई राज्यों में भी छात्रों ने धरना और प्रदर्शन किया था. इस दौरान बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में छात्रों का आंदोलन दिखा. पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के बीच छात्रों के विभिन्न संगठनों ने 25 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान किया था. इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में धरना-प्रदर्शन किया गया.
वहीं, कई जगहों से हिंसा की भी खबर सामने आई. इस बीच बिहार के सिवान जिले में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया और हिंसा के साथ लाठीचार्ज हुआ. यहां छात्रों के प्रदर्शन में एक सुरक्षाकर्मी को AK-47 से कई राउंड फायरिंग करते हुए भी देखा गया. इसका वीडियो वायरल होने पर बिहार सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे. वहीं, अब बिहार के प्रशासन ने आरोपी जवान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
सिवान में AK-47 से फायरिंग
पेपर लीक मामले और तब के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान किया गया था. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में छात्रों, कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने पेपर लीक के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया था.
वहीं, सिवान में भी छात्रों के साथ अन्य संगठनों और दलों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और सुरक्षाकर्मियों के द्वारा लाठीचार्ज किया गया. इस बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि एक सुरक्षाकर्मी आंदोलन कर रही भीड़ की ओर AK-47 से फायरिंग कर रहा है. कई रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हुई इस फायरिंग में एक-दो लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है.
एसआईटी का जवान सस्पेंड
सिवान में विरोध प्रदर्शन के दौरान AK-47 से जवान ने भीड़ की ओर फायरिंग की थी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जवान की पहचान कर बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में AK-47 से गोली चलाने वाले जवान की पहचान हो गई है. इसका नाम अभिषेक पटेल है, जो SIT का जवान था.
ताजा अपडेट के अनुसार, अभिषेक को पुलिस मुख्यालय ने सस्पेंड कर दिया है. सिवान के एसपी पूरन कुमार झा ने मीडिया को जानकारी दी कि सिवान में विरोध-प्रदर्शन के दौरान AK-47 से गोली चलाते दिखे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
वहीं, सिवान में हुई हिंसा मामले में अब तक कुल 3 FIR दर्ज की गई हैं. 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस प्रशासन अन्य लोगों को भी चिह्नित कर आगे की कार्रवाई करने में लगी हुई है.
PM को गाली देने वालों पर होगा एक्शन, दिल्ली पुलिस CJP आंदोलन के सोशल मीडिया पोस्ट की कर रही जांच
