Home मनोरंजन Rashmika और Vijay की शाही शादी की यहां है ताजा अपडेट

Rashmika और Vijay की शाही शादी की यहां है ताजा अपडेट

by Live India
Rashmika और Vijay की शाही शादी की यहां है ताजा अपडेट

15

Rashmika-Vijay Wedding: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी के फंक्शन उदयपुर में शुरू हो चुके हैं. आपके लिए इस ग्रेंड वेडिंग की ताजा अपडेट लेकर आए हैं.

26 फरवरी, 2026

दाल-बाटी-चूरमा की खुशबू और उदयपुर की झीलों के बीच, साउथ इंडियन सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज एक-दूसरे के होने जा रहे हैं. ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाली ये जोड़ी रीयल लाइफ में भी सात फेरों के बंधन में बंधने के लिए तैयार है. फैंस के बीच इस शादी को लेकर जो दीवानगी है, उसे देखते हुए इस शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोष’ का नाम दिया गया है.

प्यारा तोहफा

उदयपुर के आलीशान वेन्यू से संगीत सेरेमनी की कुछ खबरें बाहर आ रही हैं. हालांकि, ऑफिशियल फोटो का इंतजार अभी भी बाकी है. खबर है कि संगीत नाइट बहुत ही इमोशनल और यादगार रही. इतना ही नहीं, इस खास मौके पर विजय की मां, माधवी देवरकोंडा ने अपनी बहू रश्मिका को खानदानी कंगन गिफ्ट में दिए. उनके लि ये सिर्फ गहने नहीं, बल्कि देवरकोंडा फैमिली की विरासत हैं. इसके अलावा फंक्शन में विजय के दोस्तों ने उनके सुपरहिट गानों पर शानदार परफॉरमेंस भी दीं.

यह भी पढ़ेंःWeekend का फुल जुगाड़, Priyanka का पाइरेट और कोंकणा का सस्पेंस; Netflix-Pime पर मचेगा गदर

पपराजी का ख्याल

विजय और रश्मिका अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत स्ट्रिक्ड हैं, लेकिन उनका दिल उतना ही बड़ा है. उन्होंने अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा है. यही वजह है कि इस वेडिंग में मीडिया को अंदर आने की इजाजत नहीं है. लेकिन वेन्यू के बाहर कड़ी धूप में खड़े फोटोग्राफर्स और पैपराजी के लिए इस कपल ने खास इंतजाम किए हैं. 24 फरवरी से ही वहां मौजूद सभी मीडिया वालों के लिए दोपहर और रात के खाने का इंतज़ाम किया गया है.

हल्दी की मस्ती

विजय ने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी सेरेमनी की एक झलक फैंस के साथ शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. हल्दी के लिए एक खूबसूरत गोल आउटडोर सेटअप बनाया गया था. चारों तरफ पीले और नारंगी गेंदे के फूलों का अंबार लगा था. एक खास फोटो में फूलों से सजे नेम कार्ड्स दिखे, जिस पर रश्मिका का निकनेम ‘रुशी’ और विजय लिखा था. रश्मिका ने भी सजावट की कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें एक पीले रंग की कन्वर्टिबल कार में चश्मा पहने दो कार्टून डॉगी नजर आ रहे थे.

शाही महल

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ये ग्रैंड शादी ‘मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर’ में हो रही है. ये प्रॉपर्टी अपनी खूबसूरती और लग्जरी के लिए जानी जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वेन्यू के बाहर फूलों के बड़े-बड़े गुच्छे और गेट पर कड़ी सिक्योरिटी देखी जा सकती है. सिक्योरिटी इतनी टाइट है कि वहां बाउंसर्स और पुलिस के साथ-साथ ड्रोन उड़ाने पर भी सख्त पाबंदी है, ताकि शादी की कोई भी फोटो बिना परमिशन के लीक न हो सके.

7 साल का सफर

रश्मिका और विजय ने 22 फरवरी को एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. आपको बता दें कि इन दोनों करीब 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं, जानकारी के मुताबिक, विजय और रश्मिका की शादी का शुभ मुहूर्त आज यानी गुरुवार सुबह 8 बजे का था. ये शादी विजय के तेलुगु और रश्मिका के कोडावा रीति-रिवाजों का एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन होने वाली है. हल्दी और मेहंदी की रस्में बुधवार को पूरी कर ली गई थीं, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मैंबर ही शामिल हुए. अब फैंस दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Ishq Vishq से Kabir Singh तक, Shahid Kapoor के वो किरदार जिन्होंने फैंस के दिलों में लगा दी आग

Related Articles