Home Lifestyle फिर लौटा 90s का Sheer Lipstick Trend, अब नेचुरल का है जमाना

फिर लौटा 90s का Sheer Lipstick Trend, अब नेचुरल का है जमाना

by Live India
फिर लौटा 90s का Sheer Lipstick Trend, अब नेचुरल का है जमाना

Sheer Lipsticks Trend: फैशन और ब्यूटी की दुनिया में पुराने ट्रेंड्स का लौटना कोई नई बात नहीं है. लेकिन इस बार जो ट्रेंड सबसे ज्यादा लाइमलाइट में है, वो है 90s का शीयर लिपस्टिक लुक. हेवी मैट लिपस्टिक और डार्क लाइनर वाले मेकअप के बाद अब लड़कियां ऐसे लिप कलर्स पसंद कर रही हैं जो लाइट, नेचुरल और ईजी लगें. ऐसे में साल 2026 में शीयर लिपस्टिक ब्यूटी इंडस्ट्री की नई फेवरेट बन चुकी है.

डार्क नहीं लाइट

कुछ साल पहले तक लिपस्टिक लगाने का मतलब था परफेक्ट आउटलाइन, डार्क कलर और लंबे टाइम तक टिकने वाली मैट फिनिश. लेकिन अब ब्यूटी ट्रेंड्स पूरी तरह बदल रहे हैं. अब लड़कियां ऐसा मेकअप चाहती हैं जो ज्यादा नेचुरल लगे और चेहरे की खूबसूरती को छुपाने के बजाय उसे निखारे दे. यही वजह है कि शीयर लिपस्टिक तेजी से वापस ट्रेंड में आ रही है. शीयर लिपस्टिक की सबसे खास बात इसकी सॉफ्ट फिनिश है. ये आपके लिप्स पर हल्का सा कलर छोड़ती है, जिससे लिप्स ज्यादा नेचुरल और फ्रेश दिखते हैं. ये लुक ऐसा लगता है जैसे आपके लिप्स हले से ही इतने खूबसूरत हों. यानी न ज्यादा ड्रामा, न ओवर मेकअप, बस एक सिंपल और क्लासी फील.

90s का ट्रेंड

ये ट्रेंड 90s और शुरुआती 2000s की याद भी दिलाता है. उस दौर में जेनिफर एनिस्टन और पेरिस हिल्टन जैसी हॉलीवुड स्टार्स न्यूड और ग्लॉसी लिप्स के लिए काफी फेमस थीं. उस टाइम मेकअप का फोकस बहुत ज्यादा हैवी नहीं बल्कि सिंपल और एलिगेंट लुक पर होता था. अब वही स्टाइल फिर से लोगों की पहली पसंद बन रहा है.

आज की लड़कियों की पसंद

आज की मॉडर्न शीयर लिपस्टिक सिर्फ कलर नहीं देती, बल्कि लिप्स को नरिश भी करती है. कई लिपस्टिक में हायलूरोनिक एसिड, पेप्टाइड्स और बोटैनिकल बटर जैसे स्किनकेयर इंग्रीडिएंट्स मिलाए जा रहे हैं. यानी अब लिपस्टिक लगाने से होंठ ड्राई नहीं बल्कि ज्यादा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड होते हैं.

कम मेहनत में बढ़िया लुक

इस ट्रेंड की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे लगाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. न बार-बार मिरर देखने की जरूरत, न परफेक्ट लाइनिंग की टेंशन. आप इसे कभी भी आसानी से लगा सकते हैं. ये लिपस्टिक फेड होकर भी अच्छी लगती है. यानी आज की फास्ट लाइफस्टाइल में लोग ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स चाहते हैं जो ईजी, कंफर्टेबल और नेचुरल हों. शायद यही वजह है कि शीयर लिपस्टिक फिर से हर किसी की फेवरेट बनती जा रही है.

Related Articles