6
कतर विस्फोट: रविवार रात कतर के मुख्य नैचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में बड़ा धमाका हुआ. आग लगने से 54 लोग घायल हो गए, जबकि 18 अन्य लोग घंटों बाद भी लापता हैं. यह धमाका तब हुआ, जब मजदूर उस गैस टर्मिनल में फिर से काम शुरू करने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर ईरान ने बमबारी की थी. रास लफ्फान इंडस्ट्रियल एरिया में हुए धमाके से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में और अफरा-तफरी मच सकती है, खासकर इसलिए क्योंकि कतर दुनिया के टॉप नैचुरल गैस प्रोड्यूसर में से एक है.
गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
एक तरफ युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान की बातचीत जारी है. वहीं दूसरी तरफ कतर को अभी तक हमलों का नुकसान झेलना पड़ रहा है. ईरान के होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जे के बाद कतर ने अपना प्रोडक्शन बंद कर दिया था. सरकारी कंपनी कतर एनर्जी ने कहा कि रविवार रात बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में धमाका और आग लग गई. धमाके के बाद नुकसान कितना हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि केवल कुछ लोग घायल हुए हैं. लेकिन कुछ घंटों बाद, कतर के गृह मंत्रालय ने हताहतों की संख्या कहीं ज़्यादा बताई.
हमलों के कारण रुक गया था प्रोडक्शन
अधिकारियों ने कहा कि मार्च में, एक ईरानी मिसाइल रास लफान से टकराई, जिससे आग लग गई और बुझाने से पहले भारी नुकसान हो गया. कतर ने ईरानी हमलों के कारण वहां प्रोडक्शन पहले ही रोक दिया था. US- ईरान बातचीत और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव कम होने से वेस्ट एशिया में हालात बेहतर होने की उम्मीद के बीच, कतर ने अपना एक्सपोर्ट टर्मिनल फिर से खोलने का काम शुरू ही किया था. इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया. घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है. फिलहाल 54 लोगों आग लगने से घायल हैं.
बिजली-पानी के लिए होता था प्लांट का इस्तेमाल
बरजान प्लांट की कैपेसिटी हर दिन लगभग 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट सेल्स गैस की थी, जिसका इस्तेमाल कतर मुख्य रूप से लोकल बिजली बनाने और अरब पेनिनसुला के रेगिस्तानी इलाकों में अपने जरूरी वॉटर डीसेलिनेशन प्लांट को चलाने के लिए करता था. कतर के पास प्लांट का लगभग पूरा हिस्सा है और थोड़ा हिस्सा अमेरिकी कंपनी एक्सॉनमोबिल का भी है. कतर फारस की खाड़ी में अपना बड़ा ऑफशोर नेचुरल गैस फील्ड ईरान के साथ शेयर करता है. उस नेचुरल गैस प्रोडक्शन ने कतर को अमीर बना दिया है.
स्विट्जरलैंड में ईरान-अमेरिका की हाई लेवल मीटिंग समाप्त, जानें अब आगे क्या होगा
समाचार स्रोत: पीटीआई
