4
CUET-UG पुनः परीक्षा: CUET-UG 2026 परीक्षा के कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अफडेट आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए रिवाइज्ड एग्जामिनेशन डेट्स और एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए ने ईद-उल-अजहा के कारण से 28 मई का एग्जाम रीशेड्यूल किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, एग्जाम अब 31 मई, 6 जून और 7 जून को होंगे.
31 मई का एडमिट कार्ड जारी
NTA ने कहा कि 31 मई को टेस्ट देने वाले कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- cuet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है. एजेंसी ने कहा कि 6 और 7 जून के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे. NTA ने कहा, “ऑफिशियल वेबसाइट रेगुलर चेक करके अपडेटेड रहें.” एनटीए ने पहले 24 मई नोटिस जारी कर जानकारी दी थी कि 28 मई को दोनों शिफ्टों में होने वाला एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है. एनटीए ने बताया, कि ईद-उल-अजहा के कारण परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जाएगा. बता दें, इस साल लगभग 15.68 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्टर किया है.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर “CUET UG 2026 रीशेड्यूल एग्जाम एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें.
- अब, अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि डालें.
- लॉग इन करने के बाद, नया एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
क्यों दिया जाता है CUET-UG एग्जाम
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-UG (CUET-UG) 2022 में देश की सेंट्रल, स्टेट और चुनिंदा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन को स्टैंडर्ड बनाने के लिए शुरू किया गया था. कई एंट्रेंस टेस्ट की जगह, CUET-UG का मकसद कैंडिडेट्स को लैंग्वेज स्किल्स, डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स और जनरल एप्टीट्यूड पर इवैल्यूएट करने के लिए एक यूनिफॉर्म असेसमेंट प्लेटफॉर्म देना है, जो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के साथ अलाइन है ताकि इनक्लूसिविटी और बराबर अपॉर्चुनिटी को बढ़ावा दिया जा सके.
3 भाषाओं का मुद्दा गरमाया! CBSE की नीति के खिलाफ SC में जल्द होगी सुनवाई; जानें पूरा मामला
समाचार स्रोत: पीटीआई
