Home Lifestyle Kidney Immunity:किडनी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाए?

Kidney Immunity:किडनी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाए?

by Live India
Kidney Immunity:किडनी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाए?

11

Kidney Immunity : किडनी से अगर विषैले तत्वों निकालने के लिए आयुर्वेद में ‘वृक्क’ कहा गया है. शरीर का यह हिस्सा जल-संतुलन तथा ऊर्जा प्रवाह का महत्वपूर्ण केंद्र है. इसके संतुलित रहने से शरीर ऊर्जावान रहता है.

1 मई 2026

किडनी की रोग प्रतिरोधक क्षमता : किडनी हमारे शरीर की प्राकृतिक फिल्टर प्रणाली है. जो रक्त से विषैले तत्वों, अतिरिक्त जल और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालती है. आयुर्वेद में किडनी को ‘वृक्क’ कहा गया है और इसे शरीर के जल-संतुलन तथा ऊर्जा प्रवाह का महत्वपूर्ण केंद्र भी माना गया है. यदि किडनी स्वस्थ रहे, तो पूरा शरीर संतुलित और ऊर्जावान बना रहता है.

गिलोय: किडनी की प्राकृतिक सुरक्षा कवच

गिलोय शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह रक्त को शुद्ध करता है और मूत्र प्रणाली को संतुलित रखता है.रोज सुबह गिलोय का रस लेने से किडनी की कार्यक्षमता बेहतर होती है.

नींबू पानी: सरल और प्रभावी डिटॉक्स ड्रिंक

नींबू पानी शरीर को क्षारीय बनाता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना किडनी स्टोन की संभावना को कम करता है.

धनिया पानी: प्राकृतिक किडनी क्लीनज़र

धनिया बीज को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीने से किडनी की सफाई होती है. यह मूत्रवर्धक गुणों के कारण सूजन और जलन में राहत देता है.

आंवला: एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है. जो किडनी को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है. नियमित सेवन से किडनी और लिवर दोनों को मजबूती मिलती है.

नारियल पानी: नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट संतुलन

नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है और किडनी को हाइड्रेट रखता है.यह विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है.

गोखरू: मूत्र रोगों की प्रमुख औषधि

गोखरू आयुर्वेद में मूत्र संबंधी समस्याओं के लिए प्रसिद्ध है. यह किडनी स्टोन, सूजन और संक्रमण में लाभकारी होता है.

त्रिफला: संपूर्ण शुद्धिकरण का साधन

त्रिफला शरीर के तीनों दोषों को संतुलित करता है और किडनी की सफाई में सहायक होता है. यह पाचन सुधारकर विषैले तत्वों को बाहर निकालता है.

तुलसी: प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर

तुलसी का रस किडनी से विषैले तत्वों को निकालने में मदद करता है. यह संक्रमण से बचाव करता है और किडनी स्टोन के जोखिम को कम करता है.

करेला जूस: किडनी क्लीनिंग टॉनिक

करेला जूस रक्त को शुद्ध करता है और मूत्र मार्ग को साफ रखता है. यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण किडनी को मजबूत बनाता है.

पुनर्नवा: किडनी स्वास्थ्य की आयुर्वेदिक औषधि

कुछ सामान्य नियमों का पालन करें, जैसे

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • नमक और प्रोसेस्ड फूड कम करें
  • नियमित व्यायाम करें
  • तनाव को नियंत्रित रखें

किडनी की हेल्थ हमारी शरीर की कार्यक्षमता से जुड़ी है. इस आयुर्वेद के उपायों से डिटॉक्स के साथ-साथ प्रभावशाली है. नियमित तौर पर इन उपायों को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए तो किडनी लॉग टर्म तक स्वस्थ और एक्टिव बनी रह सकती है.

सावधानी:आर्टिकल में दी गई जानकारी सुझाव,सलाह और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार है.प्रत्येक इंसान की अपनी-अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है. अत: किसी गंभीर बीमारी के पीड़ित होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन उपायों का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें- ये 6 खूबसूरत Indian Destinations चिलचिलाती गर्मी में देंगी सुकून, मानसून की दस्तक से पहले हो जाएं फुर्र

लेखक- लक्ष्मीनारायण

Related Articles