Home News Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज, अक्षय की फीस का खुलासा

Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज, अक्षय की फीस का खुलासा

by Live India
Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज, अक्षय की फीस का खुलासा

जंगल ट्रेलर में आपका स्वागत है: हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ग्रेंड ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस इवेंट का पूरा माहौल किसी असली जंगल जैसा लग रहा था. शानदार सेट, ग्रीनरी और आर्टिफिशियल झरने ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट को और खास बना दिया. इस मौके पर अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव के साथ-साथ फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी मौजूद रही. ट्रेलर के साथ-साथ अक्षय कुमार की फीस को लेकर भी काफी बातें हुईं. हालांकि, अक्की ने अपने जवाब से सबकी बोलती बंद कर दी.

खिलाड़ी कुमार का जवाब

हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि, अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये फीस ली है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब एक जर्नलिस्ट ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा- सच कहूं तो जिसने आपको बताया कि मैंने 1.8 करोड़ रुपये लिए हैं, मैंने उतना भी नहीं लिया. मुझे उतना भी नहीं मिला! अक्षय कुमार ने आगे बताया कि इस फिल्म से जुड़ने की सबसे बड़ी वजह दिवंगत राइटर नीरज वोरा हैं. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उन्होंने तीन लोगों से सबसे ज्यादा सीखा है- प्रियदर्शन, राजकुमार संतोषी और नीरज वोरा. अक्षय का मानना है कि नीरज वोरा का उनकी कॉमेडी और करियर को बनाने में बड़ा हाथ रहा है.

Virat Kohli बने भारत के सबसे Valuable Celebrity, शाहरुख और प्रियंका के अलावा जानें कौन हैं Top 10 में शामिल

रवीना टंडन का पोस्ट

फिल्म की एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस को पुरानी यादों की सैर करवाई. उन्होंने फिल्म के बिहाइंड-द-सीन्स फोटो शेयर किए और साथ ही 1994 की सुपरहिट फिल्म ‘मोहरा’ की एक पुरानी फोटो भी पोस्ट की, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी दिखाई दे रहे हैं. रवीना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वो ट्रेलर लॉन्च के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दे रही हैं. आपको बता दें कि फिलहाल रवीना लंदन में हैं.

एक साथ 30 एक्टर

डायरेक्टर अहमद खान की ये फिल्म 30 से ज्यादा एक्टर्स से सजी एक बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी है. ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. इसका दूसरा पार्ट ‘वेलकम बैक’ 2015 में रिलीज हुआ था. दूसरे पार्ट में अक्षय की जगह जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखे थे. अब ऑडियन्स को तीसरे पार्ट यानी ‘वेलकम टू द जंगल’ का इंतजार है. ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

इस Friday बिंज-वॉचिंग का फुल डोज! OTT पर रिलीज हो रही हैं 5 नई फिल्में और वेब सीरीज

Related Articles